हिमाचल प्रदेश जिला सोलन कुनिहार की नर्वदा कँवर ने सामाजिक उत्थान में लिख डाली कई इबारतें।

जज्बा:
समाज सेवा का जज्बा हो तो अपने गांव और देश की माटी को सात समंदर पार से भी सींचा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश सोलन कुनिहार की 67 वर्षीय नर्वदा कंवर  ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है। ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात देकर नर्वदा ने कई घरों में रोशनी की है कई बेटियों के मंडप नर्वदा की बदौलत सजे हैं। हालांकि वह अमेरिका में अपने बेटे के साथ रह रही थी परंतु अपनी मिट्टी से इस तरह लगाव था जो इन्हें अपने गांव खिंच लाया।



सोलन कुनिहार की नर्वदा कँवर ने  सामाजिक कार्यो में लिख डाली कई इबारतें किसी भी क्षेत्र  विकास कार्यो में महिलाये पुरषों के मुकाबले कम नहीं है परिवार या समाज का विकास महिलाओं के बिना अधूरा है कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए जिला सोलन के शहर कुनिहार में रहने वाली नर्वदा कँवर ने 1952 में जन्म लिया और समाज सेवा को महान कार्य  मानती  है समाज के गरीब तबके को आगे बढ़ने की प्रेणना ही उनका मुख्य उदेशय है।


नर्वदा कँवर ने वर्ष 2000 में पंचायती चुनाव लड़कर  सोलन कुनिहार (हाटकोट )पंचायत की प्रधान बनी व  क्षेत्र के विकास के लिए इन्होने जान लगा दी। विकलांग ,विधवा महिलांओं व बुजुर्गो को सरकार से पेंशन का हक़ दिलवाया। साथ ही यंहा के गरीब लोगों की लड़कियों को  पड़ने व् शादी करवाने के ली विभिन्न महकमों से राहत भत्ते भी दिलवाये। समाज सेवा  के साथ नर्वदा कँवर पर्यावरण प्रेमी भी है। पेड़-पोधो से  लगाव रखने के साथ वे बरसात के मोसमो में लोगो के सहयोग से पौधे भी लगाती है।

कुनिहार की प्राचीन शिव तांडव गुफा में बतौर कमेटी प्रधान होने  के नाते उन्होंने वर्ष 1999 से 2002 व 2008 से 2016 तक गुफा के सौन्दर्यीयकरण एवं विकास रवाने में अपनी अहम् भूमिका निभाई। 67 वर्षीया नर्वदा कँवर इस भागदौड़ की जिंदगी में आज भी गरीबो की सेवा करने में लीन रहती है भगवन के प्रति अटूट श्रद्धा का अंदाज इसी बात से ही लाया जा सकता है कि उन्होंने शिव गुफा के सरांय  भवन निर्माण के लिए 2014 में पर्यटन मंत्री से 10 लाख तथा भाषा  एवं संस्कृति विभाग से 14 लाख कि राशि दिलवाई।

वंही समाज सेविका नर्वदा कंवर के नाम एक और उपलब्धि इतिहास में दर्ज है उन्होने वर्ष 2004 में नया बस अड्डा कुनिहार को सम्पूर्ण तौर पर  संचालित करने हेतु व् क्षेत्र के युवाओ  को रोजगार दिलवाने के लिए  नया बस अड्डा में पंचायत के माध्यम से कई दुकानों का निर्माण करवाया ,जिसका लाभ आज युवाओ को मिल रहा है।कठिन परिश्रम  की धनि एवं सामाजिक  क्षेत्र का जाना मानाचेहरा नर्वदा कँवर ने सामाजिक दायित्वों को एक ऊँचे मुकाम तक तथाउन्हें सही दिशा दिलवाने में अपना अहम् योगदान दिया है अपने सामाजिक दायित्वो को समझते हुए पीछे  मुड़कर  नहीं देखा। और हर जरुरत मंद लोगो को सहारा देती है नर्वदा कँवर द्वारा समाज हित में किये गए कार्य  लोगो की जुबां पर विद्मान है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म