दूल्हे के सिर पर दुआ के लिए बजुर्ग ने फेरा हाथ दूल्हे की विग उतरकर नीचे गिर गई,दुल्हन ने किया शादी से इनकार



मुजफ्फरनगर. दुल्हन के हाथों में मेहंदी सजी थी। दूल्हे के साथी नाच गा रहे थे। तभी सलामी की रस्म के दौरान दूल्हे के गंजे होने की पोल खुली तो दुल्हन ने निकाह कुबूल करने से इनकार कर दिया। वहीं, घरातियों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बाद में इस बात को लेकर पंचायत हुई कि दूल्हा और उसका परिवार लड़की पक्ष को शादी में हुआ खर्च अदा करेगा। 
सूत्रों के अनुसार, जानसठ थाना क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी में साहिर की बेटी साजिया (काल्पनिक नाम) की शादी बिजनौर के उलखपुर निवासी नौशाद (काल्पनिक नाम) के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात आई थी। पूरी हंसी-खुशी के माहौल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात निकाह के वक्त दूल्हे की सलामी की रस्म चल रही थी। इस दौरान एक वृद्धा ने जब दूल्हे के सिर पर दुआ के लिए हाथ फेरा तो उसकी विग उतरकर नीचे गिर गई, इसके बाद खुशी केरंग में भंग पड़ गया।



दुल्हन और उसके परिजन आग-बबूला हो गए। उनका कहना था कि दूल्हा गंजा है और उसकी उम्र भी अधिक है। दुल्हन ने उसके साथ निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया। दुल्‍हन के मना करते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के लोग आपस में कहासुनी करने लग गए। 
शादी में हुए खर्च अदायगी के लिए हुई पंचायत
शादी की इनकार के बाद घरातियों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि लड़के ने अपनी उम्र के साथ अपने गंजे होने की बात छिपाई। लड़की पक्ष के लोग बारात को वापस लौटाने के साथ इस बात पर अड़ गए कि दूल्हे और उसके परिजनों को तभी जाने दिया जाएगा, जब वह शादी में हुआ पूरा खर्च लड़की पक्ष को अदा करेंगे। मामला बढ़ता गया और पूरा गांव वहां एकत्र हो गया। बाद में कुछ जिम्मेदार लोगों ने आपस में सुलह कर मामला निपटाने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म