नपुंसक दूल्हे ने सुहागरात के दिन अपने दोस्त को भेज दिया दुल्हन के पास,दुल्हन ने किया संबंध बनाने से इनकार



उत्तर प्रदेश लिसाड़ी गेट की आशियाना कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के बाद सुहागरात को नपुंसक पति ने अपनी पत्नी के कमरे में अपने दोस्त को भेज दिया। जब दुल्हन को पता चला तो पति ने दुल्हन पर उसके दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। ऐसा इसलिए किया ताकि उसका नपुंसक होने का पता न चले सके। दुल्हन ने विरोध किया और परिजनों को जानकारी दी। दुल्हन के मायके वाले पहुंचे तो पंचायत बैठी और घंटों तक विवाद चला। आखिरकार दो लाख रुपये और सामान वापस लौटाने के बाद पंचायत ने दोनों का तलाक करा दिया।

लिसाड़ी गेट के बांसों वाली गली निवासी एक युवती का निकाह 10 नवंबर को आशियाना कालोनी में हुआ था। युवक का परिवार काफी धनी है दूल्हन के पास दूल्हे ने अपने एक दोस्त को भेज दिया। इस दौरान दुल्हन के सामने भेद खुल गया और उसने विरोध किया। दूल्हे ने पत्नी पर दबाव बनाया कि वो दोस्त के साथ संबंध बना ले। इस दौरान राज फाश हुआ कि दूल्हा नपुंसक है। इसकी जानकारी दुल्हन ने अपने परिजनों को घर पहुंचकर दी। दूल्हा और उसके परिवार के आठ सदस्य दुल्हन को विदा कराने बांसों वाली गली पहुंचे थे। दुल्हन के परिजनों और रिश्तेदारों ने इसी दौरान दूल्हे समेत परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बिरादरी के लोगों को बुला लिया और पूरा मामला पंचों के सामने रखा। 


पंचायत ने गंभीरता से लिया फैसला


पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। साफ हो गया कि युवक ने पत्नी के पास अपने दोस्त को भेजा था। इसके बाद पंचों ने निकाह में खर्च किए गए दो लाख रुपये की रकम, सामान और जेवरात लौटाने का फरमान सुनाया। रात करीब नौ बजे सारा सामान वापस वहीं दुल्हन के घर पर लाया गया। इसके बाद पंचायत ने दोनों का तलाक कराया। रात करीब 10.30 बजे तक पंचायत चली। 


पंचायत के फैसले को किया मंजूर पुलिस लोटी वापिस


इस प्रकरण की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को भी दी थी। यूपी 100 की गाड़ी भी पहुंची थी। हालांकि पंचायत के लोगों ने पुलिस को पूरा मामला बताया और कहा कि मामला पारिवारिक है। पंचायत ही फैसला करा रही है। इसके बाद यूपी 100 की गाड़ी लेकर पुलिसकर्मी वापस लौट गए। रात को फैसला होने के बाद दूल्हा और उसके परिजनों को छोड़ दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म