अर्की की कमान बलदेव ठाकुर और सोलन मोहन लाल को,कुनिहार में भवन निर्माण कामगार संघ का गठन।



कुनिहार नरेश तनवर
जिला सोलन के कामगारों /श्रमिकों का सम्मेलन कुनिहार के एवरग्रीन होटल के सभागार में प्रदेश कर्मचारी पेंशनर, श्रमिक एवं रोजगार युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 के करीब कामगारों एवं श्रमिकों ने भाग लिया ।सम्मेलन में विशेष अतिथियों में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र ठाकुर, प्रदेश के सचिव देवीदत्त तंवर ,रतन ठाकुर ,जिला अध्यक्ष नंदलाल अर्की ब्लॉक के अध्यक्ष देवीराम शर्मा ,महामंत्री सुरेश शर्मा, बलदेव ठाकुर ,चेतराम तंवर उपस्थित रहे। 



अधिवेशन को सुरेंद्र ठाकुर, देवी दत्त तंवर, रतन ठाकुर ,मोहनलाल, देवीरूप ने संबोधित किया तथा भारतीय मजदूर संघ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सर्व सम्मति से अर्की ब्लॉक के भवन निर्माण कामगार संघ(समन्धित)भा०म० संघ का गठन कर बलदेव ठाकुर को अध्यक्ष व संजय कुमार को महामंत्री चुना गया। जिला सोलन के भवन एवं कामगार संघ का भी गठन किया गया ।जिसमें मोहनलाल वर्मा को अध्यक्ष के रूप को कार्यकारी अध्यक्ष तथा सुरेश शर्मा को महामंत्री जबकि प्रीतम जॉनी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।शेष कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों औरत कार्यकारिणी के मनोनयन का अधिकार उन्हें दिया गया।बलदेव ठाकुर ने आये हुए सभी विशेष अतिथियों और लोगों का धन्यवाद किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म