एसोसिएशन की बोर्ड मॅनेजमेंट से हुई मांगो पर चर्चा ।



कुनिहार (प्रदीप पुरी)

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ली,  कनिष्ठ अभियंता अतिरिक्त सहायक अभियंता आई टी आई डिप्लोमा, नान डिप्लोमा एसोसिएशन की विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट में मांगो पर चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष ई जे.सी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के लगभग 60 सदस्यो ने भाग लिया। निदेशक कर्मिक  व वित्त सुरेश मोकटा ने आये सभी सदस्यों का स्वागत किया। ततपश्चात प्रदेशाध्यक्ष जे.सी.शर्मा ने बोर्ड मैनेजमेंट का वार्ता के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद किया। इस वार्ता को विद्युत वर्ग ने उचित माना व निश्चित समय मे सभी मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्य माँगो में कनिष्ठ अभियन्ता से सहायक अभियंता पदौन्नति कोटा बढाना, 9,16 टाइम बांड स्केल प्रदान करना, क्राइट एरिया कम करना, इनटर से सिमिमोरिटी बनाना, 50 पोस्ट सहायक अभियंता एक मुश्त बनाना आदि शामिल थी। शर्मा ने  बोर्ड प्रवंधन के साथ साथ प्रदेश मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुवे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर कांफ्रेंस नवम्बर माह में करवाने तथा उन्हें आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री रोहताश शर्मा, रणवीर चौधरी, देविंदर कंवर, रामसिंह, राम आसरा, महेंद्र चौधरी , चन्द्र भूषण मिश्रा, रवि धीमान, सतीश शर्मा, लायक राम, उत्तम चन्द, बाल कृष्ण आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म