रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राज दरबार कुनिहार में राम लीला के मंचन की शुरुआत



कुनिहार प्रदीप पुरी

रामलीला जनकल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राज दरबार कुनिहार में राम लीला के मंचन की शुरुआत  मंत्रोच्चारण के द्वारा की गई। राज दरबार मे काफी संख्या में दर्शक राम लीला का मंचन देखने पहुंच रहे है।रामलीला के पहले दिन शिव परिवार की भव्य झांकी से कार्यक्रम का आगाज हुआ व बतौर मुख्य अतिथि कुनिहार क्षेत्र की सुप्रसिद्ध समाजसेवी   कौशल्या कँवर  ने आरती की व समिति को 2100 रु की राशि श्री राम के चरणों में भेंट स्वरूप दी । वहीं उन्होंने अपने संबोधन में श्री राम लीला जन कल्याण समिति के सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया वह साथ ही उन्होंने बच्चों को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया कि अभी हाल ही में टीवी चैनलों पर कौन बनेगा करोड़पति में सोनाक्षी सिन्हा आई थी और उन्हें एक सवाल आया था कि हनुमान जी ने संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे जिसका वह जवाब नहीं दे पाई थी उस जवाब देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ी जिसमें उसका उत्तर लक्ष्मण के लिए था जबकि सोनाक्षी सिन्हा के घर का नाम भी रामायण है और उनके पिताजी का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है और उनके दो छोटे भाई लव और कुश है।उन्होंने सभी से आहवान किया कि सभी अपनी पौराणिक संस्कृति को अवश्य अपनाये ।वहीं इस मौके पर प्रतिभा कँवर ,लोकेंद्र सिंह कँवर मुकेश शर्मा, राम लीला  जन कल्याण समिति के प्रधान रितेश जोशी ,संजय जोशी  संदीप जोशी राधा रमन शर्मा वह श्रीराम ने जन कल्याण समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म