देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय क्षेत्रिय महासभा युवा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किया नियुक्त



कुनिहार प्रदीप पुरी
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय क्षेत्रिय महासभा युवा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रदेशभर से बधाई मिल रही है। उन्हे इस पद से राष्ट्रीय क्षेत्रिय महासभा के संस्थापक कुंवर देवेंद्र सिंह ने मनोनीत किया है! संपूर्ण देश में राष्ट्रीय क्षेत्रिय महासभा लगभग 10 राज्यों में राजपूत समाज को संगठित करने के लिए सक्रिय है, इसी के चलते हिमाचल प्रदेश को सहयोग करने के लिए व अन्य राज्यों में देवभूमि क्षेत्रिय संगठन का सहयोग लेने के उद्देश्य से राजपूत समाज को संगठित करने , जातिगत आरक्षण के खिलाफ लड़ाई लड़ने, एट्रोसिटी एससी एसटी एक्ट जैसे काले कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए संगठन के साथ काम करने का निर्णय लिया गया है! रूमित सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा की जिम्मेवारी सौंपी गई है !ताकि वर्तमान और भविष्य में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के साथ मिलकर हम लोग अपने उद्देश्यों की प्राप्ति कर सकें!

रूमित सिंह ठाकुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा की जिम्मेवारी सौंपी

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व देवभूमि क्षेत्रीय संगठन हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के साथ.साथ अन्य प्रदेशों में भी वहां रह रहे राजपूत समाज को संगठित करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाते हुए हर परिवार से राजपूत समाज के लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे ! देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश की प्रदेश में 12 जिलों में से लगभग 7 जिलों में पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है !और निरंतर अपने समाज को संगठित करने की और हिमाचल प्रदेश में देवभूमि क्षत्रिय संगठन अपने कदम बढ़ा रहा है , रूमीत सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय महासभा का अपनी ओर से बहुत.बहुत धन्यवाद किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म