राजपूतों को भी तलवार रखने की दी जाये इजाजत ,रुमित ठाकुर



नाहन (सिरमौर)

देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश इकाई का मिलन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन में मिस इंडिया यूनिवर्स 2019 दिपाली राजपूत को प्रदेश विरांगना अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि सम्मेलन में जिला व मंडल स्तर के अलावा बाल सभा के पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए।
क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूमित ठाकुर ने बताया कि विनीता परमार को विरांगना संगठन का उपप्रधान नियुक्त किया है। जबकि इसी संगठन में शिवानी ठाकुर को महासचिव, सोनिया चौहान को नाहन मंडल का उपप्रधान, शालिनी चौहान को सचिव नाहन मंडल व रूचिका ठाकुर को सह सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि क्षत्रिय संगठन नाहन मंडल में शाश्वत चौहान को सह सचिव, अभिषेक ठाकुर को सचिव चुना गया है। इसके अलावा सम्मेलन में बाल सभा के लिए भी नियुक्तियां की गई हैं। जिसमे संदली ठाकुर को जिला अध्यक्ष, पायल को महासचिव व उदभव ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किए गए हैं।


सम्मेलन की अध्यक्षता विरांगना की नवनियुक्त अध्यक्षता दिपाली राजपूत ने की। इस मिलन सम्मेलन में कई लोगों को समृति चिंह, पुष्प व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने बताया कि संगठन जल्द ही प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चर्चा करने जा रहा है। इसके लिए पहले सभी मंडल, जिला व प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसी को लेकर आज नाहन में संग्राम सिंह को प्रदेश सलाहकार बनाया गया है। जबकि प्रदीप ठाकुर को प्रदेश सहसचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों के बाद राज्य स्तर पर संगठन की बैठक की जाएगी। जिसमें संगठन से जुड़े सभी मुददों पर विशेष चर्चा कर उसका निवारण किया जाएगा।

आशीष ठाकुर प्रदेश महासचिव, रूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर जिला महासचिव, प्रदीप ठाकुर जिला संगठन मंत्री, अभिषेक ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, शालिनी ठाकुर विरांगना मंडलाध्यक्ष व अंकिता ठाकुर विरांगना शहरी अध्यक्षा के अलावा नगर परिषद के ईओ अजमेर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

ये उठी मांगे….

देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार सिख धर्म में कृपाण रखने की इजाजत दी गई है। उसी प्रकार राजपूतों को भी तलवार रखने की इजाजत दी जाए। साथ ही आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। एससी एसटी एक्ट में संशोधन किया जाए। मिलन सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रूमित ठाकुर ने बताया कि आज जरूरत है क्षत्रिय संगठन को मतबूत करने की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म