कुनिहार में किसान संघ की बैठक का आयोजन


कुनिहार(अजीत कौशल)

शनिवार को भारतीय किसान संघ विकास खण्ड कुनिहार की बैठक प्रेमदत्त शर्मा अध्यक्ष जिला सोलन की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। इसमें विकास खण्ड की सात ग्राम समितियों धुन्धन, दाड़लाघाट, मांगू, हनुमान बड़ोग, मांजू, दसेरन, पिपलुघाट के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर हरिराम प्रदेश संगठन मन्त्री की देखरेख में भारतीय किसान संघ विकास खण्ड कुनिहार समिति का निर्वाचन किया गया।इसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार को समिति अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रतन चन्द उपाध्यक्ष, नरेश कुमार शर्मा, वेद प्रकाश सह मन्त्री व योगराज, अजय जोशी ,नजरू राम को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। समिति गठन के उपरान्त सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि दतोपन्त ढेंगड़ी की जन्मशती जो 10 नवम्बर 2019 से 10 नवम्बर 2020 तक रहेगी के उपलक्ष पर महिला सम्मेलन व जन जागरण कार्यक्रम किए जाएंगे। महिला सम्मेलन 15 जनवरी 2020 से पूर्व तक संम्पन किया जाएगा। जन सम्पर्क / जन जागरण 1 फरवरी से 31 मार्च 2020 तक संम्पन करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म