गहरी खाई में गिरी कार एक व्यक्ति की मौत



कुनिहार (चन्द्र प्रकाश नेगी)

कुनिहार थाना  क्षेत्र के साथ लगते सायरी चौकी क्षेत्र के शारडाघाट के पास एक कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मोके पर पंहुचकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  गाड़ी नंबर एच पी_13_5588 ममलीग से कुनिहार की और आ रही थी जो शारडाघाट  के करीब गहरी खाई में जा गिरी जिसकी सूचना वँहा के ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसपर मोके पर सायरी व कुनिहार पुलिस कर्मी   पँहुच गई व पुलिस ने खाई में गिरी कार से व्यक्ति निकाला व नजदीक नागरिक चिकित्सालय कुनिहार लाया गया। जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक  संदीप कुमार पुत्र बलदेव सिंह  डाकघर ममलीग तहसील  कंडाघाट जिला सोलन  का व्यक्ति गाड़ी  को चला रहा था जो कि मृत हो गया है। गाड़ी के गिरने के बारे में यह नही बताया जा सकता कि यह शनिवार अथवा रविवार को खाई में गिरी है। 
मामले की पुष्टि करते हुवे डी एस पी हेडक्वाटर सोलन योगेश दत्त जोशी ने बताया कि सायरी पुलिस व कुनिहार पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म