कुनिहार क्षेत्र की अनुलेखा तनवर बनी सिविल जज


कुनिहार (चंद्र प्रकाश )

जीवन मे अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र की एक बेटी ने। जिसने सिविल जज की परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र को गोरवान्वित कर दिया है। कुनिहार के गांव नमोल से सम्बंध रखने वाली कुमारी अनुलेखा तनवर ने सीधे तौर पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग  द्वारा आयोजित परीक्षा को उतीर्ण करके सिविल जज के पद को हासिल किया है। कुमारी अनुलेखा के पिता अशोक तनवर जिला सोलन में वरिष्ठ अधिवक्ता है। व माता मिना तनवर गृहणी है। सोलन से जमा दो की परीक्षा उतीर्ण करके पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से बी एस  सी व ला की डिग्री को हासिल किया। अनुलेखा की बात करे तो वह शिक्षा के प्रति समर्पित थी। उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य से नही भटकी व उसी का ही नतीजा हैं कि आज सिविल जज के पद पर आसीन होने का सपना साकार कर सकी। अनुलेखा के दादा स्व मनोहर लाल भी वन विभाग से राजपत्रित आफिसर सेवानिवृत हुवे थे।  पिता अशोक तनवर का कहना है कि अनुलेखा बीते वर्ष भी साक्षात्कार में  बहुत कम अंको से सिविल जज बनने से चूक गई थी। लेकिन उसके बाद भी कड़ी मेहनत करके इस मुकाम को हासिल करने में कामयाबी मिल गई। जैसे ही उक्त बेटी के सिविल जज बनने की सूचना क्षेत्र में फैली पूरा कुनिहार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म