नशे में तेजधार हथियार से फोड़ दी कुत्ते की आंख,आरोपी गिरफ्तार


एक युवक को कुत्ते पर जानलेवा हमला करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। नशे में उसने तेजधार हथियार से कुत्ते की आंख पर हमला किया, जिससे उसकी आंख पूरी तरह से खराब 
गई। उसके पैर की एक हड्डी भी टूट गई है।


उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद)

एक युवक को कुत्ते पर जानलेवा हमला करने के मामले में सिहानी गेट थाना गाजियाबाद पुलिस ने 
गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने गुरुवार को शराब के नशे में एक स्ट्रे डॉग की आंख में तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे कुत्ते की एक आंख पूरी तरह से खराब हो गई। वारदात के बाद ऐनिमल केयर से जुड़े एक संगठन के सदस्यों ने आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कारवाई गई।


पुलिस ने बबलू नाम के युवक पर पुश क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता और पुनर्उद्धार सेवा संस्थान की अध्यक्ष अर्चना ने बताया कि कुत्ते की आंख में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज एक प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है। कुत्ते को स्वस्थ होने तक एक शेल्टर होम में रखा जाएगा।

रिटायर्ड आर्मी मैन ने दी थी सूचना

जानकारी के अनुसार, नंदग्राम के एफ ब्लॉक में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड ईश्वर मलिक अपने मोहल्ले में रहने वाले स्ट्रे डॉग को खाना खिलाते हैं। वह गुरुवार को भी कुत्ते को खाना देकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुत्ते भौंकने का शोर सुनाई दिया। वह लौटकर वहां गए तो उन्होंने देखा कि एक कुत्ता लहूलुहान हालत में एक कंस्ट्रक्शन साइट से बाहर निकला। उसके पीछे बबलू नाम का युवक भी बाहर निकला जिसके बाद उन्होंने लोगों की मदद से बबलू को पकड़ लिया और एक एनजीओ को घटना की सूचना दी। एनजीओ के सदस्य पुलिस को सूचना देने के बाद कुत्ते को डॉक्टर के पास लेकर गए। एनजीओ अध्यक्ष के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि कुत्ते की एक आंख पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। साथ ही उसके पैर की एक हड्डी भी टूटी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म