यातायात नियमों का उलंघन करने पर कुनिहार पुलिस ने बिगड़ैल वाहन चालकों पर कसा शिकंजा



कुनिहार (चन्द्र प्रकाश)

 पुलिस थाना कुनिहार क्षेत्र में यातायात नियमों का उलंघन करने वालो पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने चालान किये ।इतना ही नही अवैध रूप से सडको के किनारे खड़े कुछ वाहनों को भी पुलिस ने नही बख्शा। एएसआई पूरन चंद की अगुवाई में पुलिस टीम ने   मुख्यमार्ग पर नाका लगा कर वाहन चालको के चालान किए। जो भी वाहन ओवरलोड ,बिना हेल्मेंट बिना सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चालको के बिना दस्तावेज के वाहनों आदि के चालान किये गये।पुलिस ने कुनिहार पुराना बस स्टेंड से लेकर कोठी चौक  तक यदि कोई वाहन नियमों के विरुद्ध खड़ा पाया तो उसका भी चालान किया गया। पुलिस द्वारा देर साय तक चली इस कार्यवाही के चलते कई छोटे वाहन चालक कुनिहार बाजार से अपने वाहनों को निकालते देखे गए ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 21छोटे बड़े वाहनों के चालान करके 4000 रूपये जुर्माना वसूला गया।
वन्ही एसएचओ जीत सिंह पुलिस थाना कुनिहार ने कहा कि यातायात का उलंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे करीब 21 वाहन चालको के चलान किये गए जिसमे बिना हेल्मेंट तेज रफ्तार बिना दस्तावेज व लाइसेंस आदि चेक किये गए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी व यातायात के नियमों का उलंघन करने वालो को बख्शा नही जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म