शरीर की टूटी हड्डियों व बंद पड़ी नसों का करते हैं सफल इलाज, हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के मदन लाल




कुनिहार( देव तनवर)

आज बहुत से लोग किसी न किसी क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रहे हैं और सामाजिक कार्यों के लिये ऐसे लोग हमेशा ततपर रहते है। दूसरों की सेवा करने में इन्हें हमेशा खुशी मिलती है। ऐसे ही एक शख्सियत मदन लाल जोकि हिमाचल प्रदेश जिला सोलन कुनिहार के साथ लगती खरड़हट्टी पंचायत के गांव पलयाड के निवासी है 65 वर्षीय मदन लाल निस्वार्थ भाव से यह काम कर रहे हैं और लगभग 42 वर्षों से अपने हुनर द्वारा बहुत से मरीजों को ठीक कर चुके है। गौर रहे की शरीर मे हड्डीयों या नसों सबंधित कोई भी बीमारी के लिए तो मदन लाल अर्की तहसील में मशहूर है।परंतु अपने इस हुनर के कारण पूरे हिमाचल में जाने जाते है 



जी हां अगर किसी के हाथ, पैर, बाजू व टांगे टूटने,मोच आने या सुन होकर अकड़ जाते है या किसी दुर्घटना में चोट के कारण शरीर का कोई हिस्सा सुन व टुट जाता है तो वह मालिश व अपने हाथों से रस्सी व लकड़ी के सहारे पुरानी  विधि द्वारा इलाज करते है।  जो मेडिकल साइंस में भी कई बार विफल हो जाता है ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं जो मरीज खुद अपनी जुबानी बताते हैं  मदन लाल को शरीर के अंगों के टुट - फुट जाने मांसपेशियों में खिंचाव आ जाने से असहनीय दर्द को भी ठीक करने में महारत हासिल है।



शिमला मतियाना के अमित ने बताया कि उनके शरीर के नीचले हिस्से ने काम करना बन्द कर दिया था कई जगहों से स्वास्थ्य लाभ लेने के बावजूद ठीक नहीं हो पा रहा था PGI चंडीगढ़ में इलाज करने के बावजूद भी कोई असर नही पड़ा।उसी दौरान किसी ने मदन लाल के पास एक बार दिखाने की सलाह दी।  कुनिहार के नजदीक पलयाड गांव में मदनलाल के पास ले जाने के बाद उन्होंने उनके शरीर के हिस्सों को बारिकी से देखा व उपचार किया। मदनलाल ने बताया कि नसों को सही ढंग से बैठाना व शरीर की हिस्सों को गलत तरीके इलाज करने की वजह से इनकी शरीर मे दिक्कत आ गई थी जिस कारण से नसे ठंडी और कमजोर पड़ गई थी। करीब 1 हफ्ते के बाद अब अमित अपने बल पर आसानी से चलने फिरने लगा है

मदन लाल की मानें तो मोच आने व हड्डी टूटने पर डॉक्टर प्लास्टर करता है परंतु मरीज की दर्द व शरीर का हिस्सा सही ढंग से नही बैठ पाता है नसों की बीमारी एक्स-रे में भी नहीं आती है
कई बार ऐसे मरीज igmc शिमला व pgi चंडीगढ़ से भी वापस आकर मेरे पास ठीक हुए हैं।  बिल्कुल साधारण दिखने वाला मदनलाल में असाधारण अलौकिक गुण हैं जिनके कारण वह लोगों की सेवा करते है प्रचार प्रसार से कोसों दूर इस शख्सियत के पास न जाने कहां कहां से ऐसे मरीज रोज आ जाते हैं जिनकी वह बिना किसी भेदभाव के सेवा करते है।



कुनिहार के रहने वाले भूपेंद्र का पैर फैक्चर हुआ।जिस पर डॉक्टर ने प्लास्टर चढ़ा दिया जिनका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था।प्लास्टर उतरने के बाद उनके पांव में काफी दर्द रहती थी औऱ पांव का आकार भी टेड़ा हो गया था प्लास्टर खुलने के बाद वह तुरंत मदन लाल के पास गए व अपना इलाज करवाया। भूपेंद्र का कहना है कि मदनलाल के हाथों में कुछ ऐसा जादू है दर्द उनके छुने से ही गायब हो जाती है।आज मेरा पैर उनकी बदौलत ठीक हुआ है 

मदनलाल का कहना है कि वह 15 वर्ष की उम्र से ही कुश्ती खेलने लग गए थे एक बार खुद की हड्डिया भी कुश्ती खेलते खेलते टूट गई थी परंतु 15 दिन खुद उपचार करने के बाद उन्होंने फिर से कुश्ती खेलना शुर कर दिया। 32 वर्षों तक वो इलाके के जाने माने पहलवान भी रह चुके है उनका मानना है
कि उन्हें ईश्वर की अनुकंपा से यह सेवा करने का मौका मिला है।ईश्वरीय वरदान है जिसकी वजह से मरीज अपने आप हाथ लगाते ही ठीक हो जाते हैं मैं निस्वार्थ ही इस सेवा को पिछले 42 वर्षों से कर रहा हूं कभी-कभी तो 25-30 लोग भी रोजाना पहुंच जाते हैं
अगर कोई इंसान लाचार है और वो यंहा नही आ सकता तो उनके उपचार के लिये उनके स्थान पर भी जाता हूं अगर मरीज को दर्द से छुटकारा मिलता है और वह मेरी वजह से ठीक हो जाता है तो उस से बड़ी मेरे लिए  खुशी की बात क्या होगी  

शरीर मे किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो आप उन्हें 9418611868 पर सीधा सम्पर्क कर सकते है।


51 टिप्पणियाँ

  1. मेरे पीठ में दाईं और दर्द रहता है रात को ज्यादा होता है और दिन में शरीर में हरकत होने पर काम हो जाता हैं डॉक्टर भी कई बार दिखा चुका हूं बो कहते है मशल का दर्द है पर ठीक नहीं होता। कभी कभी एक दो दिन काम हो जाता है लेकिन फिर हो जाता है क्या करूं कोई सुझाव दे। धन्यवाद। शुभ चिंतक मदन लाल गांव जंगल खास डाकघर जंगल बेरी जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश।

    जवाब देंहटाएं
  2. मदनलाल जी नमस्कार मेरा नाम मानपा है मै हरियाणा से हूं मेरा एक दोस्त हा जिस की सड़क दुघर्टना में गर्दन में चोट आई थी उस के शरीर का कोई भी अंग कार्यरत नहीं है लगभग 4 साल से वह बिस्तर पर हा उस की हडिया लकड़ी की तरह कठोर हो चुकी है परिवार वाले उम्मीद छोड़ चुके हैं राजकुमार प्लीज जनाब जरूर दे

    जवाब देंहटाएं
  3. मदनलाल जी नमस्कार मैं अनिल जैन इंदौर मध्य प्रदेश से, दोनों कूल्हे के जोड़ खराब है डॉक्टरों का कहना है ज्वाइंट रिप्लेसमेंट करवा लो । क्या आप ठीक कर सकते हैं

    जवाब देंहटाएं
  4. Ha sir merima ko kamr ser per take dArd he opresan Karna padhega bolted h

    जवाब देंहटाएं
  5. Meri kamar main (pelvic bone k uppri hussar main) subah uthtae hi bahut dard hota hai kya karu.

    जवाब देंहटाएं
  6. मेरे लेफ्ट कंधे की कॉलर बोन 2009 में टूट गयी थी ।क्या वो जुड़ सकती हैं
    मेरी age 40 ईयर हैं

    जवाब देंहटाएं
  7. jiski jo bhi dikaten hai kripya post ki last me madan lal ji ka number hai unhe phn par puch le

    जवाब देंहटाएं
  8. मरे भी 25/30दिन से कमर में दर्द क्या ये ठीक हो सकता है

    जवाब देंहटाएं
  9. Sir back side ki nash dab gai hai wo sahi ho sakti hai kya sir

    जवाब देंहटाएं
  10. Sir ji mujhe heart problems hai 500metar chalne ke Baad dono taange block ho jaate hain aur thode der rukne ki bad chal patta hou

    जवाब देंहटाएं
  11. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  12. aap sabhi se nivedan hai ki puri post padhe uske last me madan lal g ka number hai wohi apke sab sawalon ka ans de sakte hai.....

    जवाब देंहटाएं
  13. Sir meri mmy ko spine ki problem hai doctor kehte hai ki un kanke press ho gaye hai or un main dab kr nase damage ho gai hai ab vo chal nahi skte kamar ke neeche k hisse main koi sensation nahi hai or pair b nahi chalte kaya vo theek ho sakte hai

    जवाब देंहटाएं
  14. sir ji aap ka phone number mil sakta hai kya meri kamer ki l4 s2 mai problam hai bhut dawai kha li par dard kam nhi ho rha 1

    जवाब देंहटाएं
  15. Meri Mata ji ka Dahina hath our paun kampte hai. Kya ilaz sambav hai

    जवाब देंहटाएं
  16. 9418611868 madan lal ji ka number hai jo bhi problmehai un se sharekar le

    जवाब देंहटाएं
  17. मेरी गर्दन के पीछे की नसों में दर्द है मोबाइल 08094808101

    जवाब देंहटाएं
  18. Hath toot gaya hai 1 saal ho gaya abhi theek nahi hua aapke yaha sahi ho jayega kya

    जवाब देंहटाएं
  19. Mere left leg ki nas dab gyii h pure leg m dard rahta h koi upcaahr h to batye

    जवाब देंहटाएं
  20. Madan lal ji 1 friend ki disk me problem hai. Winter start hote hi dard start ho jata hai. Every year

    जवाब देंहटाएं
  21. Me kangra disstt ka rehne bala hu mere brother ko disc problam hai kya vo thik ho sakti hai or kon se din aana padtha hai

    जवाब देंहटाएं
  22. Raat me sone ke Baad mera seer soon pad jata he or pure seer me khoon ka daura band ho jata he or gurdan or kandhe me bahut darad rahta he please AAP bataye me kya karu hospital se bhi medicines li par jab tak unko khata hu to darad theek rahtai he par agar ek bhi roj medicine chhut gyi to darad vapus aajata he

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म