हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत बोर्ड संगठन का प्रतिनिधिमंडल माननीय ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिला



कुनिहार

हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत बोर्ड संगठन का प्रतिनिधिमंडल माननीय ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिला।

संगठन के सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री द्वारा की गई घोषणाएं जो उन्होंने  फरवरी 2021 मे महा अधिवेशन सोलन में की थी परंतु आज तक प्रबंधक वर्ग द्वारा आदेश जारी न करने पर  संगठन ने रोश व्यक्त किया तथा मंत्री महोदय को प्रबंधक वर्ग का दुलमुम कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।उन्होंने पदोन्नत  कनिष्ठ अभियंताओं को विद्युत बोर्ड में सबसे शोषित वर्ग कहा,जिन्हे आज तक पंजाब की तर्ज पर समय अवधि पदोन्नत वेतन वृद्धि टी बी पी एस 9 /16 के लाभ  से भी वंचित रखा गया है जोकि गैर कानूनी है सी सी एस  नियमों में भी उसका उल्लेख है
इस वर्ग के कनिष्ठ अभियंता पूरे प्रदेश में 2-3 विद्युत अनुभागों में कार्य कर रहे व ईमानदारी से दिन रात मेहनत कर रहे हैं

जिससे सरकार के आदेश 27x7 विद्युत आपूर्ति की अनुपालन हो रही है लेकिन जहां हक की बात हो वहां प्रबंधक वर्ग हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है
ऊर्जा मंत्री ने पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और शीघ्र मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मांगों में 9/16 वेतन  पदोन्नत समय अवधि  जेई व अई 12/15 से 7/9 पदोन्नति को शीघ्र 10 प्रतिशत से 18 प्रतिशत एवं 50 पद एकमुश्त बन्दोबस्त के तहत जेई व अई के शीघ्र आदेश करने को कहा है। मंडल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक ई जेसी शर्मा के साथ प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह चौहान व उप प्रधान देवेंद्र कंवर,वरिष्ठ उप प्रधान महेंद्र चौधरी,कार्यकारी 
प्रदेशाध्यक्ष राय सिंह व अन्य संगठन के लोग शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म